आरा: जगजीवन हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 आरा रेलवे स्टेशन के समीप मौजूद जगजीवन हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची GRP ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल अब तक शव की शिनाख़्त नहीं हो सकी है। वहीं शव को सदर अस्पताल के शवदाह गृह में रख दिया गया है।