सितारगंज के प्रहलाद पलासिया में पिछले कुछ दिनों से प्रभावित परिवार के लोग अपनी हक की लड़ाई लड़ने को लेकर धरना दे रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार को सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने धरना दे रहे परिवार के लोगों के पास पहुंचकर समर्थन दिया। और जमकर सरकार के खिलाफ तंज कसा। उन्होंने कहा कि कंधे से कंधा मिलाकर हर एक परिवार के साथ खड़ा हूं।