स्वार: सड़क हादसे में युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Suar, Rampur | May 16, 2026 स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी 28 वर्षीय पिंटू की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार राति लगभग नो बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। रामपुर मार्ग पर शीतल मैरिज हॉल के सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।