मंदसौर: रीवा में साध्वियों की मौत के विरोध में मंदसौर जैन समाज ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मंदसौर सकल जैन समाज ने रीवा में विहार के दौरान दो साध्वियों की सड़क हादसे में मौत के विरोध में गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली, समाजजन पैदल रैली के रूप में कोतवाली थाने पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में जैन संत-साध्वियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, विहार के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चल