अंबाह: अवैध चंबल रेत परिवहन पर अम्बाह पुलिस की सख्ती, मुनादी कर दी चेतावनी
Ambah, Morena | Jun 11, 2026 अम्बाह पुलिस ने अवैध रेत खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति रेत का परिवहन करने वालों के वाहन जब्त किए जाएंगे और कानूनी कार्रवाई होगी। नागरिकों से भी संदिग्ध रेत परिवहन की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।