एटा: आगरा रोड गांव बावसा के समीप गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हड़कंप मचा, गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एटा-टूंडला रोड पर बावसा के पास एक गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर तेज रफ्तार में था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। डंपर पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।