डोमचांच: जन्मशताब्दी वर्ष पर डोमचांच में प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
वंदनीया माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री चेतना केन्द्र, डोमचांच में आयोजित पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश एवं चेतना शोभायात्रा के साथ हुआ।