हरदा: सोनखेड़ी में सांप पकड़ने गया युवक खुद हुआ सर्पदंश का शिकार, इलाज में देरी से मौत।
Harda, Harda | Jun 15, 2026 टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनखेड़ी में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। युवक पड़ोसी के घर की छत पर निकले जहरीले सांप को पकड़ने गया था, लेकिन इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। समय पर अस्पताल न पहुंचने और इलाज में देरी के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।