पातेपुर के बरडीहा शती स्थान पर आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार की सुबह 9 बजे से आयोजित कलशयात्रा में 1051 कन्याओं ने बैंड बाजे व हाथी घोड़े के साथ कलश में जलभरी कर बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर परिसर से लगभग तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यज्ञ मंडप पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर कलश को स्थापित किया गया।