महोबा: महोबा के बसौठ गांव निवासी ट्रैक्टर चालक को रोककर पीटा गया, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Mahoba, Mahoba | Mar 13, 2026 बसौठ गांव निवासी रामलखन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह नौ मार्च की शाम अपना ट्रैक्टर लेकर गोशाला की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक रविंद्र ने रास्ता रोक लिया और अपने साथी टुट्टी व विपिन के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।