गोपालगंज: हजियापुर कैथवलिया गांव में शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ी भीड़
नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर कैथवलिया गांव में शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत हुई। इसके पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।