बबेरू: हरदौली गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
Baberu, Banda | May 25, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र हरदौली गांव के पास आज शाम संजय पुत्र गंगाप्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी अनवान थाना बबेरू यह ई रिक्शा से सवारी छोड़कर अपने घर अनवान गांव जा रहा था , तभी हरदौली गांव के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गया जिससे संजय दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों के द्वारा CHC मे भर्ती कराया, जहाँ पर उपचार के बाद रिफर कर दिया।