बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में करंट लगने से एक लड़के की मौत, मोरौना गांव में पेड़ पर चढ़ते समय 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोरौना गांव के बधार में बुधवार सुबह एक करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर अमन कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई जख्मी हो गया। अमन मोरौना निवासी विजय सिंह का पुत्र था। घटना के संबंध में बताया गया कि अमन अपने छोटे भाई के साथ सुबह भैंस चराने के लिए बधार गया हुआ।