मेदिनीनगर (डालटनगंज): सिंगरा कला में सड़क हादसे में गंगतुआ के दो लोग घायल, एक को रिम्स रेफर किया गया
मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरा कला में रविवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में गंगतुआ गांव के दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों गांव से सामान लेकर मेदिनीनगर बेचने जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया