पूर्णिया पूर्व: डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत चांदीबाड़ी गांव में विशेष शिविर का किया गया आयोजन
डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत सरकार आपके द्वार, हर टोला, हर परिवार, हर सेवा कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत चांदीबाड़ी महादलित टोला में शनिवार को किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रियंका वर्मा भी मौजूद रहे।