पूर्णिया पूर्व: सदर थाना ने पीड़िता का फोटो अश्लील कमेंट के साथ नकली इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट करने के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एक अज्ञात अभियुक्त के द्वारा छः माह पहले एक नाबालिग लड़की के नाम से गलत इंस्टाग्राम आई०डी० बना लिया गया। उक्त अभियुक्त के द्वारा लड़की के नीजी इंस्टाग्राम आई०डी० से उस लड़की का फोटो प्राप्त कर, उस फोटो पर गंदी गंदी गाली के साथ उनका फोटो लोड कर वायरल किया जा रहा था।जिसके बाद परिजनों के द्वारा थाना में मामला दर्ज करवाया गया।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।