अमरोहा: अमरोहा शहर में हुई बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, मोहल्ले में भर गया पानी
Amroha, Amroha | May 30, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। लोग गर्मी से बेहाल थे। लेकिन शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पहले तेज हवाओ के साथ काले बादल आसमान में छा गए और देखते ही देखते बरसात शुरू हो गई। करीब बीस मिनट तक बारिश होती रही। बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया। हालांकि इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।