रीठी स्टेशन रोड और जनपद मार्ग की सीसी सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़कें राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। तहसील, जनपद पंचायत, अस्पताल, बैंक, स्कूल और आईटीआई जैसे प्रमुख कार्यालयों तक पहुंचने वाला मार्ग वर्षों से मरम्मत का इंतजार कर रहा है।