मुरैना नगर: भीषण गर्मी के बीच छोंदा,डोमपुरा व लस्करी का पुरा फीडरों की बिजली 3 घंटे रहेगी बंद,मेंटेनेंस कार्य के लिए लिया गया शटडाउन
मुरैना में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को छोंदा,डोमपुरा और लस्करी का पुरा 11 केवी फीडरों से जुड़ी बिजली आपूर्ति आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार 33/11 केवी लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।