अलीराजपुर: चंद्रशेखर आजाद नगर मे सेवा पखवाड़ा दिवस अभियान मे भी स्कूल के आसपास फैली है गंदगी,जिम्मेदार का नही ध्यान।#jansamsya
अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर मे शहर के लोगों ने शनिवार शाम 6:00 बजे बताया जिले में सेवा पखवाड़ा दिवस अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसका असर नगर में नहीं दिखाई दे रहा। चंद्रशेखर आजाद नगर में सरकारी विद्यालय के पास में गंदगी का ढेर पड़ा हुआ है। इससे डेंगू ,टाइफाइड जैसी बीमारी होने का अंदेशा है। इस ओर जिम्मेदारों का भी पूरी तरह से ध्यान नहीं है।