कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बैरवन में किसान आंदोलन के अगुआ कृष्ण प्रसाद पटेल उर्फ छेदी को दी श्रद्धांजलि
Sadar, Varanasi | Nov 30, 2024 मोहनसराय किसान अंदोलन के अगुआ कृष्ण प्रसाद पटेल उर्फ "छेदी बाबा" के विगत 22 नवंबर को हुये निधन की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार शाम 5 बजे बैरवन उनके पैतृक निवास पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनकी पत्नी जगमन्नी देवी एवं बेटे विजय नारायण वर्मा, उदय प्रताप पटेल एवं अवधेश प्रताप पटेल सहित परिजनो से मिले