सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित महासमागम में शामिल हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Sadar, Varanasi | Nov 30, 2024 वाराणसी के सिगरा के रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को 51 शक्तिपीठों एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों के महासमागम में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेश से करीब 400 धर्माचार्य पहुंचे हैं। इसके उद्घाटन में दोपहर 12 बजे शामिल होने के लिए सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वाराणसी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमलावर हुए।