फुलवरिया: लाढपुर रोड पर पेड़ गिरने से पिता-पुत्र घायल, अस्पताल में इलाज जारी, बिजली सप्लाई घंटों बाधित
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार लाढ़पुर रोड में शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। जिसमें पिता और पुत्र के घायल होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार और उनके पुत्र घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पेड़ बिजली के तार पर गिरने से घंटे सप्लाई बाधित हो गई। इस हादसे के बाद वहां भीड़ जुट गई।