कोल: गांव वीरमपुर में बुजुर्ग ने दर्जनभर लोगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, इलाज कराने पहुंचा जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 थाना बन्ना देवी इलाके के जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल व्यक्ति राजवीर सिंह ने गांव के रहने वाले एक ही परिवार के दर्जनभर लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है की वह घटना के बाद पुलिस के पास शिकायत लेकर गए थे लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।