रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन नव मतदाताओं ने लिया मतदान का संकल्प बारां,जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में भावी एवं नव मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में स्वीप अंतर्गत ईएलसी गतिविधियों का आयोजन हुआ।