ऊना ज़िला के चढ़तगढ़ गांव के वीर सपूत (नंगल निवासी) लेफ्टिनेंट कमांडर सुरज पराशर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
जम्मू-कश्मीर में सैन्य अभियान के दौरान प्रदर्शित उनके अदम्य साहस और नेतृत्व ने यह सिद्ध किया है कि हिमाचल की वीर भूमि आज भी राष्ट्ररक्षा के लिए ऐसे जांबाज़ सपूत तैयार कर रही है।