बक्सर: राजपुर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार होंगे पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, सीएम को कहा धन्यवाद
Buxar, Buxar | Sep 6, 2025 बक्सर जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए ने अपने पहले प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पूर्व मंत्री संतोष निराला को राजपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं संतोष कुमार निराला ने स्वयं को प्रत्याशी घोषित होने पर मुख्य मंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ता॓ व समर्थकों ने खुशियां भी मनाई।