बक्सर: आज 46 लिपिक और सात परिचारी को मिलेगा नियुक्ति पत्र, सीएम के कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचने की धमकी पर मिली सफलता
Buxar, Buxar | Sep 6, 2025 वर्षों से संघर्ष के बाद अनुकंपा अभ्यर्थियों की मांगे शुक्रवार को रात लगभग 8:00 बजे पूरी हो गई. पूरे दिन भागदौड़ व मशक्क्त के बाद अनुकंपा अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त हो गई. वहीं जिले के राजपुर में सीएम नीतीश कुमार के प्रस्तावित यात्रा के दौरान अनुकंपा अभ्यर्थियों के सब परिवार पहुंचने की धमकी से शिक्षा विभाग हल्कान हो गया था.