वाड्रफनगर: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आधे घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
वाड्रफनगर शुक्रवार वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोधी में शुक्रवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को वापस लाने की जिद पर अड़ा था।