दुधि: रामनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र के रामनगर मुख्य मार्ग पर पूर्व सभासद के मकान के सामने बुधवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंची ।