कोलारस नगर में गुरुवार दोपहर 1 बजे भाजपा मंडल कार्यालय कोलारस में भारतीय राजनीति के प्रखर स्तंभ, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।