शेरघाटी: बाँके बाजार प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार बना मजाक,कई अधिकारी रहे नदारद, फरियादियों में नाराजगी।
बाँके बाजार प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिसके कारण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार आयोजित जनता दरबार में केवल बीडीओ उदय कुमार, बीसीओ प्रवीण कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे। अन्य