धार: खेत में अवैध अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार, 310 पौधे जब्त
Dhar, Dhar | Jan 28, 2026 खेत में अवैध अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार, 310 पौधे जब्त ।तिरला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेत में अफीम की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम बड़पीपली निवासी दिलावर पिता अब्बास पटेल (55 वर्ष) के खेत से 310 नग हरे अफीम के पौधे जब्त किए हैं।