मांगरौल: झाडवा गांव में एक किसान के खेत से कृषि कार्य के उपकरण चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में कराई गई रिपोर्ट दर्ज
Mangrol, Baran | Jul 1, 2025 मांगरोल तहसील क्षेत्र के झाड़वा गांव में एक किसान के खेत से कृषि कार्य के उपकरण चोरी होने के मामले को लेकर फरियादी ने मांगरोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरियादी कमल कुमार ने बताया कि उसके खेत पर कृषि कनेक्शन हो रहा है। जहां खेत पर बने मकान से केबल, तार जाली, कल्टी सहित अन्य कृषि कार्य में उपयोग आने वाले सामान और उपकरण रखे हुए थे जो चोरी हो गया।