भरतपुर: भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में कार और टेंपो की भिड़ंत, सवारियों को आईं हल्की फुल्की चोटें
भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में कार और टेंपो में भिड़ंत हो गई। जिसमें सवारियों को हल्की फुल्की चोट आईं। भरतपुर से जयपुर की और रोंग साइड से जा रहे टेंपो चालक ने कट से सही साइड जाने का प्रयास किया। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज की और से आ रही कार उस टेंपो से भिड़ गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।