बेल्थरा रोड: सोनाडीह मेला में मौत के कुएं में युवक का बाइक समेत गिरने से हुआ हादसा, युवक घायल
सोनाडीह मेला में मौत के कुएं में अचानक हुआ हादसा, करतब दिखा रहा युवक बाइक समेत गिरा, हुआ घायल बलिया: बेल्थरारोड तहसील के सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में चल रहे सोनाडीह मेले में संचालित मौत के कुएं में शनिवार शाम अचानक एक हादसा हो गया। करतब दिखा रहा बाइक सवार युवक संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत नीचे गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया।