मऊरानीपुर: लहचूरा थाना क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से लगी आग, खेत में खड़ी फसल जलकर हुई राख
झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर से आग लगने से रघुवीर शरण नायक के खेत की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष लहचूरा सरिता मिश्रा भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।