विदिशा नगर: सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जताई नाराजगी
विदिशा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नेतृत्व में नगर पालिका अधिकारी को गुरुवार दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के निराकरण की मांग की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 22 माह से एनपीएस और पीएफ की राशि जमा नहीं की गई है। इसके अलावा वर्दी, सुरक्षा उपकरण और अन्य सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत भी की गई।