बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में बुधवार की सुबह लगभग 06 से 07 बजे के बीच एक 45 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान महेश कुमार मंडल की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।