गड़हनी प्रखंड क्षेत्र के आज करीब 7 घंटा बिजली बाधित रही। बिजली नहीं रहने से स्थानीय उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार सुबह 11 बजे बिजली काट दी गई थी और शाम 6 बजे तक भी बिजली नहीं आई थी। कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने बताया कि पहले ही उपभोक्ता को सूचना दी है थी कि बिजली आज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नहीं रहेगी लेकिन थोड़ा लेट हो गया।