अंबाह: किशनपुरा बम्बा पर मौत की रफ्तार! कार की टक्कर से पालना सुनावली गांव के 03 लोगों की दर्दनाक मौत
Ambah, Morena | Jun 23, 2026 किशनपुरा बम्बा पर मौत की रफ्तार! अंबाह थाना क्षेत्र के किशनपुरा बम्बा के पास सोमवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पलना-सुनावली गांव के रामहेत छारी, कुम्हेर सिंह और बल्लू उर्फ पुष्पेंद्र राजावत गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरैना जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।