गरौठा: गुरसरांय में मुहर्रम पर निकला ताजिया-बुर्राक का जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं के बीच गंगा-जमुनी तहजीब दिखी
गुरसरांय नगर में मुहर्रम के अवसर पर इमाम हुसैन की शहादत की याद में 6 ताजियों और 5 बुर्राकों का जुलूस निकाला गया। जुलूस कटरा बाजार से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों से गुजरा। 'या हुसैन, या अब्बास' के नारों के बीच अकीदतमंदों ने अकीदत पेश की। जगह-जगह ताजियों का स्वागत कर अमन, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया गया। मानवता खान बायोलॉजी फाउंडेशन