गभाना: हाईवे पला सल्लू पर कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान युवक की हुई मौत
गभाना क्षेत्र के गांव चूहरपुर निवासी विजय कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार विगत 17 अप्रैल को बाइक से किसी काम से पला सल्लू गए थे। जहां पर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उन्हें उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।