बालोद जिले के सहकारी समिति सनौद में बिना टोकन के धान खरीदी को लेकर विवाद सामने आया है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेता खेमलाल साहू ने सोसायटी में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया है। खेमलाल ने शुक्रवार सुबह 11 बजे सनौद सोसायटी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।