भोगांव: बेवर में दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन, आयोजकों ने नशामुक्ति का संदेश दिया
बेवर स्थित विदुर आश्रम ज्वालामुखी माता मंदिर परिसर में श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। मां ज्वाला देवी शक्तिपीठ के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ।