बांसवाड़ा: मोरड़ी मिल के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल, एमजीएच में उपचार जारी
घाटोल थाना क्षेत्र स्थित मोरड़ी मिल के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिसके बाद दोनों युवक घायल हालत में सड़क पर पड़े हुए थे जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, परिजनों ने बताया कि राहुल पुत्र अर्जुन की मौत हो गई है जिसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया और विपिन पुत्र गौतम निवासी रामपुरा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।