गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र के चगरो गांव निवासी एक महिला की सड़क हादसे में हुई मौत,पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
डुमरी थाना क्षेत्र के चगरो गांव निवासी गीता देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई। रविवार को 10 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। टेकलाल महतो की पत्नी गीता देवी सोना पहाड़ी से पूजा कर के बाईक से अपने घर लौट रही थी। इसी बीच डुमरी गिरिडीह रोड पर जामतारा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में इनकी बाईक आ गई।