महासमुंद: ग्राम कोलपदर और ग्राम सिनोधा में हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना पटेवा पुलिस ने ग्राम कोलपदर में आरोपी दशरथ कमार को 7 लीटर जबकि ग्राम सिनोधा में आरोपी यादराम ढीढी को 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है ।