पिछोर: पिछोर में श्रीमद् भागवत कथा और 51 कन्याओं का सर्वजातीय विवाह सम्मेलन, सैकड़ों भक्तों ने किया श्रवण
पिछोर नगर में शनिवार शाम धार्मिक आयोजन हुआ। स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम आईटीआई के सामने दबिया रोड पर श्रीमद् भागवत कथा और 51 कन्याओं के सामूहिक सर्वजातीय आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।शनिवार शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने कथा व्यास के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।