मैहर: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में फेरीवालों का सामान जब्त, गरीब दुकानदारों ने जताई नाराजगी
मैहर। नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी एक फेरीवाले के ठेले पर रखे आम और तौलने वाला तराजू जब्त करते नजर आ रहे हैं। यह घटना जगमणी होटल के पास की बताई जा रही है, इस कार्यवाही से फुटपाथी दुकानदारों मे गहरी नाराजगी होनी बताई गईं हैं।